मथुरा- यूपी के मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है….दरअसल, श्रद्धालुओं की नाव यमुना में पलटी है…नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हुई है…नाव में 20 से 25 श्रद्धालु सवार थे…बता दें कि पीपा पुल से टकराकर नाव पलटी है…और ये घटना केसी घाट पर हुई है…
बता दें कि इस मथुरा में नाव पलटने के मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लिया है… सीएम योगी ने इस मामले में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है…
साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है…राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है…मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है…










