नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने तीरंदाजी में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर स्वर्ण पदक जीता। चार सेट के बाद दोनों टीमें 157-157 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद शूट-ऑफ में भारत ने 20-19 से जीत दर्ज की। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 8वां गोल्ड मेडल और कंपाउंड आर्चरी में दूसरा स्वर्ण है।

आखिरी शॉट पर साहिल ने बचाया भारत का गोल्ड

भारत ने शुरुआती दो सेट के बाद 80-78 की बढ़त बना ली थी। तीसरे सेट के बाद स्कोर 118-117 रहा। आखिरी सेट में दक्षिण कोरिया ने दबाव बढ़ाया, लेकिन साहिल जाधव ने आखिरी शॉट पर 10 अंक हासिल कर मुकाबले को 157-157 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से हुआ। दोनों टीमों को दो-दो शॉट मिले। शूट-ऑफ में भारत और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों ने शानदार निशाना लगाया, लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने बाजी मार ली।

शूट-ऑफ में ऐसे निकला नतीजा

शूट-ऑफ में दोनों टीमों के पहले शॉट 10 अंक के रहे। इसके बाद भारत की ओर से साहिल ने भी 10 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया के पुरुष तीरंदाज चोई के पास मुकाबला अपने पक्ष में करने का मौका था, लेकिन वह 9 अंक ही हासिल कर सके।

इस तरह साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने बेहद करीबी मुकाबले में भारत को गोल्ड दिला दिया। शूट-ऑफ में स्कोर बराबर होने की स्थिति में तीर के केंद्र के सबसे करीब होने के आधार पर विजेता तय किया जाता है।

भारत ने आर्चरी में जीता दूसरा गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह कंपाउंड आर्चरी में भारत ने अब तक दोनों स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

Sahil-Chikitha की जीत से LA28 का कोटा भी मिला

साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी की इस जीत का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में शामिल किया जाना है। एशियन गेम्स में इस जीत के साथ भारत ने LA28 के लिए एक कोटा स्थान हासिल किया है।

Delhi में INDIA Bloc की बड़ी बैठक आज, SIR और Voter List पर मंथन CEC-Election Commission पर भी चर्चा

शेयर करना
Exit mobile version