भारतीय राजनीति में नेताओं के फैसले और बयान ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। खासकर शादी, तलाक और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े मामले तब सुर्खियों में आते हैं, जब उनकी जानकारी चुनावी हलफनामों या सार्वजनिक बयानों के जरिए सामने आती है। देश के कई ऐसे चर्चित नेता हैं, जिनकी वैवाहिक जिंदगी में एक से अधिक शादियां हुईं और उनके निजी रिश्तों ने भी मीडिया का ध्यान खींचा।

बात दे की इस सूची में सबसे चर्चित नामों में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण शामिल हैं। उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां कीं। उनकी पहली शादी नंदिनी से हुई, इसके बाद अभिनेत्री रेणु देसाई उनकी दूसरी पत्नी बनीं। सितंबर 2013 में उन्होंने रूसी मूल की अन्ना लेझनेवा से विवाह किया। हालांकि, नवंबर 2026 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आने का दावा किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उनकी पहली पत्नी पायल नाथ से वैवाहिक संबंध समाप्त होने के बाद पत्रकार निधि राजदान से दूसरी शादी की खबर सामने आई है। पहली शादी से उनके दो बेटे हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सुनंदा पुष्कर से तीसरी शादी की थी। दोनों का विवाह अगस्त 2010 में हुआ था। जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर का निधन हो गया। इस मामले में शशि थरूर को 2021 में अदालत से राहत मिली थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में निधन हो गया था।

फिल्म और राजनीति जगत से जुड़ी किरण खेर की भी यह दूसरी शादी थी। उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से विवाह किया। इससे पहले उनकी शादी गौतम बेरी से हुई थी। वहीं, अनुपम खेर की भी यह दूसरी शादी थी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक जिंदगी में भी दो शादियों का उल्लेख मिलता है। उनकी पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद साधना गुप्ता को उनकी पत्नी के रूप में सार्वजनिक पहचान मिली।

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने भी दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी थीं, जबकि दूसरी पत्नी रीना पासवान हैं। रीना पासवान से उनके एक बेटा चिराग पासवान और एक बेटी निशा हैं।

इन नेताओं के उदाहरण बताते हैं कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाली हस्तियों के पारिवारिक फैसले भी अक्सर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का हिस्सा बन जाते हैं।

शेयर करना
Exit mobile version