उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से कानून व्यवस्था और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बागड़पुर इलाके में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। विभाग की टीम गांव में बिजली चेकिंग करने के लिए गई थी, जहां घरों में केबल काटकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा गया। कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और हाइडिल के जेई (Junior Engineer) को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।

मिली जानकारी के अनुसार, जेई सुधीर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बिजली चोरी की जांच कर रहे थे। जब उन्होंने एक घर में केबल काटकर बिजली चोरी पकड़ी, तो आरोपी और ग्रामीण भड़क गए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने जेई सुधीर को घेरकर जमकर पीटा। इस हिंसक झड़प में जेई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों में इस घटना के बाद भारी रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में नामजद और अन्य अज्ञात उपद्रवी ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, Mayawati ने देशभर के पदाधिकारियों को बुलाया, बनेगी रणनीति !

शेयर करना
Exit mobile version