एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इन फिल्मों ने जबरदस्त कमाई करके इतिहास रच दिया था और भारतीय सिनेमा की तस्वीर भी बदल दी थी। लोगों ने इस फ्रेंचाइजी को इसकी कहानी कहने के तरीके से लेकर इसके शानदार विजुअल एक्शन और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस तक पसंद किया था। इसके साथ ही इस फिल्म ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को भी पैन-इंडिया स्टार बना दिया था। वहीं, फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों के बाद फैंस इसके तीसरे पार्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि क्या कभी ‘बाहुबली 3’ आएगी? आखिरकार इसका जवाब मिल गया है।
एक और पार्ट की संभावना की ओर इशारा करते नजर आ रहे
डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबेयरर’ का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद ‘बाहुबली 3’ को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। इस क्लिप में प्रभास, राणा और अनुष्का राजामौली की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के एक और पार्ट की संभावना की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया है कि शायद ‘बाहुबली’ का तीसरा चैप्टर आ सकता है।
जाने राणा दग्गुबाती ने क्या कहा
बता दे कि वायरल क्लिप में राणा दग्गुबाती कह रहे हैं, “मुझे नहीं पता कि मुझे सब कुछ कहना चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू गारू यहां नहीं हैं, तो मैं बस वही कहूंगा जो मेरे मन में है। हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगा…” इसके बाद वह अपनी बात अधूरी छोड़ देते हैं। कुछ देर बाद प्रभास मुस्कुराते हैं और तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिससे अनुष्का समेत सोफे पर बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। इस चर्चा को और आगे बढ़ाते हुए क्लिप इन शब्दों के साथ खत्म होती है, “आवर यह विरासत रही रही!”
कई यूजर्स इसे इस बात का कन्फर्मेशन मान रहे हैं ?
वही इस क्लिप के बाद फैंस में उम्मीद जगी है। कई लोग इसे ‘बाहुबली 3’ के लिए हिंट के तौर पर देख रहे हैं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे इस बात का कन्फर्मेशन मान रहे हैं कि फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अब तक की सबसे बेहतरीन इंडियन फिल्म ‘बाहुबली 3’ के तीसरे पार्ट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, “रोंगटे खड़े कर देने वाला और उसके बाद खुद बाहुबली की तरफ से बाहुबली 3 का ऐलान।”



