डेस्क : पॉपुलर साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सीरीज के मेकर्स ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो सफल सीजन के बाद अब कहानी को एक नए मोड़ के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

‘असुर 3’ में नजर आएंगी श्वेता बसु प्रसाद

बता दे कि ‘असुर 3’ की स्टार कास्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद इस सीजन का हिस्सा होंगी। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी एंट्री कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएगी।

सीरीज में धनंजय राजपूत और निखिल नायर के किरदार पहले की तरह अहम भूमिका में रहेंगे। अरशद वारसी और बरुन सोबती की वापसी भी तय मानी जा रही है।

सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘असुर 3’ की शूटिंग सितंबर महीने से शुरू हो सकती है। मेकर्स इस बार कहानी को एक नए चैप्टर के साथ पेश करने की तैयारी में हैं। इस सीजन में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सीरीज के क्रिएटर और लेखक गौरव शुक्ला अब निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे पहले दोनों सीजन का निर्देशन ओनी सेन ने किया था। गौरव शुक्ला इस बार प्रोड्यूसर की भूमिका में भी नजर आएंगे।

क्या है ‘असुर’ की कहानी?

‘असुर’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी फोरेंसिक साइंस और भारतीय पौराणिक कथाओं के बीच के कनेक्शन पर आधारित है। सीरीज में CBI फोरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नायर और उनके मेंटर धनंजय ‘DJ’ राजपूत एक खतरनाक सीरियल किलर का पीछा करते हैं। कातिल की सोच और उसकी साजिश कहानी को बेहद रोमांचक बना देती है।

‘असुर 3’ में पुराने किरदारों की वापसी के साथ नए चेहरे और नई कहानी दर्शकों के लिए सस्पेंस और थ्रिल का नया अनुभव लेकर आ सकती है। यह सीरीज JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

Air India फ्लाइट हादसे की Inside Story! पायलट स्क्रीनिंग टेस्ट रिपोर्ट को लेकर बड़ा

शेयर करना
Exit mobile version