गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद पहली बरसात के दौरान अक्सर मिट्टी बैठने और अन्य छोटी-मोटी तकनीकी समस्याएं सामने आ जाती हैं, क्योंकि इस तरह के विशाल निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर मिट्टी की भराई की जाती है। हालांकि, गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी थी और मौके पर मौजूद तकनीकी टीमों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सुधार कार्य शुरू कर दिए थे ताकि आम जनता का आवागमन किसी भी तरह से बाधित न हो।

गंगा एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट हेड आरके मिश्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस हाइवे के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीकों और उच्च गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया गया है। दक्ष तकनीकी टीमें लगातार इसकी निगरानी कर रही हैं और किसी भी आवश्यकता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर रिपेयरिंग का कार्य अब पूर्ण रूप से पूरा हो चुका है।

प्रोजेक्ट हेड के अनुसार, वर्तमान में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से निर्बाध और सुरक्षित रूप से जारी है। सरकार और निर्माण से जुड़ी एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं, यही वजह है कि मौसम की वजह से आई शुरुआती बाधाओं को तुरंत दूर कर लिया गया। इस आधुनिक एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लोगों का सफर न केवल तेज हुआ है, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के बीच कनेक्टिविटी भी बेहद मजबूत हुई है।

Virendra Singh से सुनिए,चवन्नी रुपया और मौसम विज्ञान की कहानी,अखिलेश जयंत क्यों अलग हुए

शेयर करना
Exit mobile version