बाराबंकी में एक भयंकर हादसा सामने आया है बता दे एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की सेंटरिंग अचानक गिर गई। इस हादसे में कुल 8 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 5 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 3 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं

घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। डिप्टी कलेक्टर भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में हुआ हादसा

बता दे कि यह हादसा हैदराबाद इलाके में लखनऊ-बनारस हाईवे पर रजिस्ट्री ऑफिस के सामने एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में हुआ। CO हैदराबाद समीर सिंह और SDM हैदराबाद राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। 5 घायल मजदूरों को CHC हैदराबाद में शिफ्ट किया गया है। बिल्डिंग की शटरिंग स्लैब शील्ड से तैयार की गई थी। उसका एक हिस्सा अचानक गिर गया।

"ऐसी बात न करो कि गठबंधन कमजोर हो", सुनील साजन ने यूपी कांग्रेस के प्रभारी को दिया जवाब

शेयर करना
Exit mobile version