बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जल परी शो के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। शो के बीच ग्लास टैंक का शीशा अचानक टूटकर फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान टूटे शीशे की चपेट में आने से चार मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के फखरपुर कस्बे का है। यहां जल परी शो का आयोजन किया जा रहा था। शो देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक ग्लास टैंक का शीशा टूट गया। शीशा टूटते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बता दे कि हादसे के दौरान टूटे हुए कांच की चपेट में चार बच्चे आ गए, जिससे वे घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फखरपुर भेजा गया।

जल परी शो के दौरान हुए इस हादसे से आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसा किस वजह से हुआ और ग्लास टैंक का शीशा अचानक कैसे टूट गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में इस हादसे की चर्चा हो रही है।

UP में BJP की पदयात्राओं का आगाज, 5 नवंबर तक चलेगा अभियान । UP BJP Padyatra

शेयर करना
Exit mobile version