कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सत्ता से बेदखल होते ही और नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के लिए एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। राज्य के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी कटौती कर दी है। भारत के महानतम क्रिकेट कप्तानों में शुमार गांगुली को अब तक राज्य में ‘जेड’ (Z) श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब घटाकर ‘वाई’ (Y) श्रेणी का कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद हाल ही में सौरव गांगुली की सुरक्षा आवश्यकताओं और खतरे का नए सिरे से आकलन (रिव्यू) किया गया था। इस उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद ही यह बड़ा फैसला लिया गया कि उन्हें ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा की जगह ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। हालांकि, सुरक्षा में की गई इस कटौती को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए और उन्होंने इस वीआईपी सिक्योरिटी को घटाने के पीछे के मुख्य कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।

गौरतलब है कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत अब सौरव गांगुली की सुरक्षा में तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मियों और कमांडोज की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगी। बंगाल की राजनीति और खेल जगत में इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खेल प्रशंसकों और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि सुरक्षा में हुई इस कटौती पर पूर्व बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Agra News : लग्जरी होटल में 41 हजार का डिनर, बिल दिए बिना रफूचक्कर हुए 4 युवक !

शेयर करना
Exit mobile version