बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बड़े बजट की फिल्म के जरिए प्रियंका इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे और इस फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जो हैदराबाद में चल रही है और इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जो एंजेलिना जोली के साथ होने वाला है।

एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बताया

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक शो में शामिल हुईं थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बात की और बताया कि वह एंजेलिना जोली के साथ काम करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एंजेलिना जोली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। एक्ट्रेस ने एंजेलिना जोली को हॉलीवुड की उन महिलाओं में से एक बताया जो उन्हें इंस्पायर करती हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने प्रोजेक्ट की डिटेल्स नहीं बताई हैं, जिससे फैंस अब कन्फ्यूज हैं कि क्या प्रियंका एंजेलिना के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं या दोनों साथ में कोई ऐड शूट करने जा रही हैं।

फिल्म वाराणसी के लिए बहुत उत्साहित

इस मौके पर प्रियंका ने SS राजामौली की फिल्म वाराणसी का ज़िक्र किया, जिसे वह अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानती हैं और प्रियंका ने यह भी माना कि वह इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह एक बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। मैंने काफी समय से ऐसा काम नहीं देखा है और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं, न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में। यह फिल्म दुनिया भर में रिलीज़ होने जा रही है। हम पिछले तीन सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।’ प्रियंका ने आखिरकार माना कि वह अब अपने करियर के उस पड़ाव पर पहुंच गई हैं जहां वह अपने प्रोजेक्ट्स चुन सकती हैं और बना सकती हैं।

NTA की बड़ी लापरवाही नागपुर के NEET छात्र को री-टेस्ट के लिए दे दिया Abu Dhabi का सेंटर

शेयर करना
Exit mobile version