पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आठवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और बढ़ गई है।

चुनाव आयोग के अपडेट के मुताबिक, Bankipur Assembly By Election Result 2026 में प्रशांत किशोर को अब तक 15,637 वोट मिले हैं और वह 4,556 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 11,081 वोट मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 2,991 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। अन्य उम्मीदवार काफी पीछे हैं।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर कुल 31 राउंड में मतगणना होनी है। चुनाव आयोग के अनुसार, आठवें राउंड तक के रुझानों में प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है। इस सीट को बीजेपी का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है, ऐसे में जन सुराज पार्टी के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं बीजेपी इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है। अंतिम परिणाम के लिए अभी सभी राउंड की मतगणना पूरी होना बाकी है।

शेयर करना
Exit mobile version