Lucknow: समाजवादी पार्टी के कुनबे और यादव परिवार के सदस्य प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के मामले में अब बड़ी जानकारी सामने आई है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है, जिसमें मौत के तकनीकी और चिकित्सीय कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव की मृत्यु का मुख्य कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary Embolism) रहा।

फेफड़ों की धमनियों में फंसा खून का थक्का
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक यादव के फेफड़ों की धमनियों में खून का एक बड़ा थक्का (Blood Clot) फंस गया था। इस स्थिति के कारण फेफड़ों तक होने वाला खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक पूरी तरह बाधित हो गया। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को बेहद गंभीर माना जाता है, जिसमें मरीज को संभलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल होता है।

ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से बिगड़ी हालत

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑक्सीजन और रक्त की सप्लाई अचानक रुकने से उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण दिल के दाहिने हिस्से पर अत्यधिक दबाव (Pressure) बढ़ गया था। बड़ा ब्लड क्लॉट बनने की वजह से उनकी सांसें अचानक थम गईं, जो अंततः उनकी मृत्यु का कारण बना।

क्या होता है पल्मोनरी एम्बोलिज्म?
डॉक्टरों के अनुसार, यह एक ऐसी स्थिति है जब शरीर के किसी हिस्से (अक्सर पैरों) में बना खून का थक्का रक्त प्रवाह के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाता है और वहां की मुख्य धमनी को ब्लॉक कर देता है। प्रतीक यादव के मामले में भी इसी गंभीर स्थिति की पुष्टि हुई है।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब उनकी मृत्यु को लेकर चल रहीं तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। फिलहाल, उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर है, जहां परिवार के सदस्य और समर्थक अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

Prateek Yadav Death | अपर्णा यादव के घर के अंदर की तस्वीर आई सामने,शोक में डूबा दिखा परिवार

शेयर करना
Exit mobile version