पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पति-पत्नी और साली के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पूरनपुर CHC गेट के सामने बीच सड़क जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। इस दौरान पत्नी और उसकी बहन ने मिलकर एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक, पति अपनी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी और उसकी बहन ने मिलकर पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
बीच सड़क हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
पूरनपुर CHC गेट के सामने हुए इस विवाद के दौरान दोनों बहनों ने व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की। बीच सड़क हुए इस घटनाक्रम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पति-पत्नी और साली के बीच हुए विवाद की चर्चा इलाके में हो रही है।














