अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ (AMUSU) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर नोमान अशरफ ने जीत दर्ज की है, जबकि मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए हैं। वहीं, फ्रेटरनिटी मूवमेंट की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य और लॉ की छात्रा नशरा नईम ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह छात्रसंघ की पहली महिला उपाध्यक्ष बन गई हैं।

करीब 8 साल बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को छात्रसंघ यूनियन मिली है। चुनाव परिणाम आने के बाद अब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष के दफ्तरों के ताले खुलेंगे। अध्यक्ष पद पर नोमान अशरफ को 7,797 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद इंतखाब को हराकर जीत दर्ज की।

नोमान अशरफ अध्यक्ष और नशरा नईम बनीं उपाध्यक्ष

AMUSU चुनाव में अध्यक्ष पद पर नोमान अशरफ ने बाजी मारी। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर नशरा नईम ने जीत हासिल की और सचिव पद की जिम्मेदारी मोहम्मद हमदान को मिली। नशरा नईम की जीत के साथ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ को पहली महिला उपाध्यक्ष भी मिल गई हैं।

शुक्रवार को हुई थी वोटिंग, 22 हजार छात्रों ने डाले वोट

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गुरुवार रात फाइनल स्पीच हुई थी। यूनिवर्सिटी की रिवायत के मुताबिक, जो छात्र बेहतर भाषण देते हैं, उन्हें जीतने वाले प्रत्याशी के तौर पर माना जाता है। फाइनल स्पीच में अलग-अलग छात्रों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके बाद शुक्रवार को मतदान कराया गया।

AMUSU चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। मतदान प्रक्रिया में करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोटिंग के लिए पांच अलग-अलग रंगों के मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया।

एनआरएससी क्लब में हुई मतगणना

मतदान पूरा होने के बाद शाम 7 बजे से एनआरएससी क्लब में वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में करीब 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव हुए हैं। इससे पहले छात्र चुनाव कराने की मांग को लेकर कई दिनों तक प्रदर्शन भी कर चुके थे। अब नतीजे घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी को नई छात्रसंघ इकाई मिल गई है।

06 नवंबर की 25 बड़ी खबरें |Top 25 News | UP News | Today News | CM Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version