मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा करीब रात 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे। अचानक वाहन के पलटने से कई लोग उसके नीचे दब गए और मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस भीषण हादसे में 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का उपचार कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bareilly Viral Video:फिल्मी स्टाइल में चोरी, लाखों की चोरी करने  सुरंग बनाकर गोदाम में घुसे चोर

शेयर करना
Exit mobile version