नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। SpaceX के ऐतिहासिक IPO के बाद मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ मस्क दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन गए हैं।

SpaceX IPO से बढ़ी संपत्ति

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX ने अपने IPO के जरिए 75 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के बाद कंपनी का वैल्यूएशन तेजी से बढ़ा और मस्क की नेटवर्थ अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है। IPO से पहले फोर्ब्स ने उनकी संपत्ति लगभग 780 अरब डॉलर आंकी थी।

मस्क की संपत्ति 21 देशों की GDP से अधिक

मस्क की संपत्ति इतनी बड़ी हो गई है कि यह दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था से अधिक है। वर्तमान में केवल 21 देशों की GDP 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। मस्क की निजी संपत्ति दुनिया की 22वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बराबर पहुंच गई है।

स्पेसएक्स और अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी

मस्क की दौलत का सबसे बड़ा हिस्सा उनकी SpaceX में हिस्सेदारी से आता है, जिसकी कीमत लगभग 866 अरब डॉलर है। इसके अलावा उनके पास टेस्ला, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर), न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी में भी बड़ी हिस्सेदारी है।

टेस्ला से शुरू हुआ सफर

54 साल के मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ। टेस्ला और SpaceX के जरिए उन्होंने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। टेस्ला ने इलेक्ट्रिक वाहनों में क्रांति ला दी, जबकि SpaceX ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में नई दिशा दी।

एलन प्रीमियम और निवेशकों का भरोसा

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक कंपनियों में नहीं बल्कि मस्क के विजन में निवेश कर रहे हैं। इसी वजह से कंपनियों को मिलने वाला वैल्यूएशन ‘एलन प्रीमियम’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि आलोचक इसे एक व्यक्ति के हाथों में अत्यधिक शक्ति होने के तौर पर देख रहे हैं।

इतिहास में पहली बार

एलन मस्क ट्रिलेनियर बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। यह उपलब्धि कारोबारी दुनिया और वैश्विक आर्थिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।

प्रदेश की राजधानी में बेखौफ लुटेरे, तमंचा दिखाकर महिला से की लूट | UP news

शेयर करना
Exit mobile version