लखनऊ: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। प्रदेश में 6 नवंबर से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

अतिरिक्त बसों के संचालन से दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा के लिए भी अतिरिक्त बसें संचालित होंगी।

बसों में डिजिटल टाइम टेबल और हेल्प सेंटर की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में डिजिटल टाइम टेबल और हेल्प सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, त्योहार के दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

लगातार ड्यूटी पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

निर्धारित व्यवस्था के तहत 11 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को 4,400 रुपये और 12 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 4,800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

शेयर करना
Exit mobile version