उत्तर प्रदेश की सियासत में इंडिया गठबंधन के अंदर सीटों के गणित और चेहरों को लेकर खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को सीधे और कड़े शब्दों में संदेश दे दिया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य किसी भी स्थिति में गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव के चेहरे के भाव और उनकी भाषा बेहद सख्त नजर आई, जिससे साफ जाहिर होता है कि सपा नेतृत्व अब इस मुद्दे पर किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है।

अखिलेश यादव ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा, “वो (स्वामी प्रसाद मौर्य) हमारे गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। हमारी सीटों की गिनती में वो किसी भी सूरत में शामिल नहीं हो सकते।” सपा प्रमुख की यह सख्त प्रतिक्रिया स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की गई मुलाकात और उसके बाद दिए गए बयानों के संदर्भ में आई है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सार्वजनिक मंचों से अखिलेश यादव की कार्यशैली और समाजवादी पार्टी पर जमकर तीखे हमले बोले थे। स्वामी प्रसाद के इन्हीं बयानों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने अब कांग्रेस के पाले में गेंद डालते हुए साफ कर दिया है कि गठबंधन के तहत दी जाने वाली सीटों के कोटे में स्वामी प्रसाद मौर्य की कोई जगह नहीं होगी। अखिलेश यादव के इस कड़े रुख के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है और अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इस पर क्या रुख अपनाती है।

"बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते...", गृहमंत्री Amit Shah को लेकर Akhilesh ने ली चुटकी!

शेयर करना
Exit mobile version