नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि 24 जुलाई (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशन पैसेंजर सर्विस के लिए बंद रहेंगे। यह नियम अगले ऑर्डर तक लागू रहेगा।
वही बंद होने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।
दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की
हालांकि, बंद के दौरान कुछ ज़रूरी स्टेशनों पर पैसेंजर को इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा मिलेगी। पैसेंजर राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर अपनी मेट्रो लाइन बदल सकेंगे। DMRC ने पैसेंजर से अपनी यात्रा पहले से प्लान करने और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
यात्रियों के लिए सलाह
बता दे कि मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी यात्रियों को इस दौरान मेट्रो के बजाय बस, ऑटो या दूसरे दूसरे साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। CJP के विरोध को बंद का कारण बताया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट चेक करते रहें।



