US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को सीधे तबाह करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने बताया कि US के विमानों ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन साइट्स के साथ-साथ कोस्टल रडार साइट्स पर भी हमला किया है।
जाने ट्रंप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “US एयरक्राफ्ट ने एक बार फिर सीज़फ़ायर एग्रीमेंट का उल्लंघन करते हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट्स और कोस्टल रडार साइट्स पर हमला किया है!… ऐसा समय आ सकता है जब हम समझौता करने की स्थिति में नहीं रहेंगे और हमें उस काम को मिलिट्री के ज़रिए पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसे हमने इतनी कामयाबी से शुरू किया है। अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का वजूद खत्म हो जाएगा!”
बता दें कि मिडिल ईस्ट में सिर्फ़ दो हफ़्ते पहले हुआ शांति समझौता पूरी तरह से टूट गया है। होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद, US ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन ईरान पर भारी मिलिट्री हमले किए हैं। इस मिलिट्री कार्रवाई के तुरंत बाद, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है।
अमेरिका क्यों नाराज़ है?
US सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के लगातार दूसरी बार सीज़फ़ायर तोड़ने के बाद US ने यह कार्रवाई की। गुरुवार को ईरान ने कार्गो शिप ‘M/V एवर लवली’ को निशाना बनाया था, जिसके जवाब में US ने शुक्रवार को एयरस्ट्राइक की। US ने ईरान को एक मौका दिया था, लेकिन शनिवार सुबह ईरानी सेना ने पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर ‘M/T किकू’ पर सुसाइड ड्रोन से हमला कर दिया। इस टैंकर में 20 लाख बैरल से ज़्यादा कच्चा तेल था।
वही ट्रंप के सीधे आदेश पर, US के लड़ाकू विमानों ने फिर से ईरान के मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। वहीं, ईरान के सिरिक आइलैंड और केशम आइलैंड के एक गांव में भारी धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। हमले के कुछ मिनट बाद ही प्रेसिडेंट ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देने की धमकी दी।



