यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जून महीने से लखनऊ और नोएडा के बीच सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। स्पेशल उद्घाटन फ्लाइट 15 जून को रवाना होगी।
इंडिगो एयरलाइन की इस नई सेवा से अब यात्रियों को दिल्ली होकर नोएडा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखनऊ-नोएडा का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च में भी राहत मिलेगी।













