प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ घर में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने ही बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, नंदलाल विश्वकर्मा के चार बेटे हैं—संतोष, अशोक, विनोद और मनोज। मृतक 45 वर्षीय संतोष कुमार फर्नीचर का काम करते थे। परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह जब छोटे भाई विनोद ने अपना मकान बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया, तो बड़े भाई संतोष ने इसका विरोध किया और कहा कि पहले बंटवारा हो, उसके बाद ही काम शुरू करें।

कुल्हाड़ी से किया हमला

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद और हाल ही में मुंबई से लौटे भाई अशोक ने आपा खो दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी से संतोष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में संतोष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी अर्चना को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी भाई फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। मृतक अपने पीछे दो बेटे जय और जनमेजय को छोड़ गए हैं, परिवार में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

“एक ‘Melody’ का पैकेट Rahul Gandhi को भी...”, Acharya Pramod Krishnam का राहुल गांधी पर तंज

शेयर करना
Exit mobile version