लखनऊ: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है। शुक्रवार को लखनऊ की सड़कों पर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वकीलों और महिला अधिवक्ताओं ने हाथों में बैनर, पोस्टर और पंपलेट लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरकर मार्च निकाला।

यह विरोध मार्च स्वास्थ्य भवन चौराहे से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी वकीलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। वकीलों का कहना है कि छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग करना बेहद निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात रहा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगों और इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

CJP Protest Update : Jantar Mantar पर CJP की हुंकार, BJP के लिए बढ़ी चुनौती?

शेयर करना
Exit mobile version