चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों के साथ-साथ ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं।
जमीन विवाद में भड़की हिंसा
जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और पहले दोनों पक्षों में लाठियां चलीं। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से असलहे से अंधाधुंध फायरिंग की गई।
6 लोगों को लगी गोली, 2 अन्य घायल
इस गोलीबारी में 6 लोगों को गोली लगी है, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 से 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव में तनाव, पुलिस तैनात
फिलहाल तेल्हारा गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



