चंदौली। जिले के नौगढ़ क्षेत्र के चिकनी गांव स्थित ओरवाटांड़ पुरवा के ग्रामीण पिछले 79 साल से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। गांव में बिजली न होने से लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण वर्ष 2021 से विद्युतीकरण की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

50 खंभे गिराए, फिर भी अटका काम

जानकारी के मुताबिक, गांव में विद्युतीकरण के लिए 50 खंभे गिराए जा चुके हैं, लेकिन वन विभाग की रोक के चलते यह काम अधर में लटक गया है। इस वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में ही रहने की मजबूरी है। परेशान ग्रामीणों ने अब जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर वन विभाग की आपत्ति दूर कर जल्द से जल्द विद्युतीकरण कराने की मांग की है।

Lucknow: iPhone 18 की ऐसी दीवानगी, 140 किलोमीटर की यात्रा कर स्टोर पहुंचा ग्राहक

शेयर करना
Exit mobile version