गाजीपुर: होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में नामजद और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी को बुधवार देर शाम पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। एसपी के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी द्वारा चलाई गई गोली स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को लगी, जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने पुष्टि की कि कमलेश चौधरी विनीत राय हत्याकांड में मुख्य रूप से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था।

Bihar News | मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 7 लोगों की गई जान | Big Breaking

शेयर करना
Exit mobile version