उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोर्ट से निकलते ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, युवक आतिफ कोर्ट में केस की कॉपी जमा करने आया था। जैसे ही वह कोर्ट परिसर से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आतिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई है।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।













