Cocktail 2 Advance Booking : शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। फिल्म के गानों से लेकर ट्रेलर तक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों मेकर्स ने ‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग खोली थी, शुरुआत में इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन जैसे-जैसे रिलीज डेट पास आ रही है, एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी बेहतर हो रहे हैं।
कॉकटेल 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितना रहा
‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग 14 जून से शुरू हुई थी और अब तक फिल्म के 57 हजार टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने ब्लॉक्ड सीट्स को छोड़कर 1.97 करोड़ और ब्लॉक्ड सीट्स मिलाकर 3.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, गुरुवार को भी फिल्म के पास एडवांस बुकिंग में और पैसे कमाने का दिन है। तो यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद की फिल्म एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन करती है और ओपनिंग डे पर यह कितनी बड़ी कमाई करती है।
क्या 2026 की टॉप फिल्मों में से एक बन पाएगी कॉकटेल 2?
‘कॉकटेल 2’ के अब तक के एडवांस बुकिंग के आंकड़े शानदार हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या यह एडवांस बुकिंग के मामले में 2026 की टॉप फिल्मों में से एक बनेगी। फिलहाल, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एडवांस बुकिंग के मामले में टॉप पर है, जिसने प्री-सेल्स में 53 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जबकि बॉर्डर 2 ने 12.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए रखी है। अब देखते हैं कि ‘कॉकटेल 2’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में कौन सा नंबर पाती है।














