मार्वल स्टूडियोज की लेटेस्ट फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ इस वक्त पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस हॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टॉम हॉलैंड स्टार इस सुपरहीरो फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में कमाई के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है।
दुनियाभर में 8000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड तक दुनियाभर में 927 मिलियन डॉलर की बंपर कमाई कर ली है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 8000 करोड़ रुपये के करीब बैठती है। इसके साथ ही यह फिल्म सिनेमा के इतिहास में ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनिया की दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2019 में आई मार्वल की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम था, जिसने पहले वीकेंड में 1.2 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था। रिलीज के 7 साल बाद भी ‘एंडगेम’ का वह रिकॉर्ड कायम है, लेकिन स्पाइडर-मैन ने उसके बेहद करीब पहुंचकर अपनी धाक जमा ली है।
भारत में भी ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा
भारत में मार्वल की फिल्मों को लेकर दीवानगी हमेशा से देखने को मिलती रही है, और ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस सुपरहीरो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड तक 308 करोड़ रुपये से अधिक का शानदार कारोबार किया है। इसमें पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर हुई 70 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई भी शामिल है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बने जबरदस्त उत्साह को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई और नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।














