New Delhi: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों को लेकर एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल भर में मिलने वाले सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में भारी कटौती कर दी गई है। अब लाभार्थियों को सालाना 9 सिलेंडरों की बजाय केवल 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर ही दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।

वित्तीय बोझ और औसत इस्तेमाल को बताया आधार
सिलेंडरों की संख्या में इस बड़ी कटौती के पीछे सरकार ने तर्क दिया है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती गैस कीमतों और सब्सिडी के कारण खजाने पर वित्तीय बोझ लगातार बढ़ रहा था। इस आर्थिक बोझ को नियंत्रित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाना जरूरी था। इसके साथ ही सरकार ने यह भी दलील दी है कि अधिकांश उज्ज्वला परिवारों द्वारा साल भर में औसतन इस्तेमाल की जाने वाली गैस की मात्रा को भी इस निर्णय का आधार बनाया गया है।

2016 से अब तक 12 से घटकर 4 रह गए सिलेंडर
गौरतलब है कि जब साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महात्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई थी, तब लाभार्थियों को साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे। इसके बाद देश के आर्थिक और बाजार समीकरणों को देखते हुए इस संख्या को घटाकर पहले 9 किया गया था। अब सरकार ने एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए इसे घटाकर सिर्फ 4 सिलेंडर सालाना कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब 4 से ज्यादा सिलेंडर लेने पर लाभार्थियों को बाजार की सामान्य दरों (बिना सब्सिडी) पर ही भुगतान करना होगा।

उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा झटका, अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सब्सिडी सिलेंडर, जानिए नया नियम

शेयर करना
Exit mobile version