US मिलिट्री ने शुक्रवार को लगातार सातवीं रात ईरान पर हमला किया। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इसकी पुष्टि की है। US मिलिट्री एक्शन के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी बॉर्डर सुरक्षित नहीं रहेगा।
बता दे कि ये हमले शांति वार्ता टूटने के बाद तेहरान के सबसे बड़े हमलों के बाद हुए हैं, जिसमें कतर, कुवैत और जॉर्डन समेत US के सहयोगी देशों को निशाना बनाया गया।
अमेरिकी बमबारी में दक्षिणी ईरान के कई पुलों को नुकसान पहुंचा
वही ईरान के एक टॉप मिलिट्री सलाहकार ने चेतावनी दी है कि अगर वीकेंड तक गोलाबारी जारी रही तो आने वाले दिनों में US पर “बड़े पैमाने पर हमला” हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक सर्विलांस टावर के नष्ट होने के जवाब में फारस की खाड़ी में बड़े बंदरगाहों को निशाना बनाने की भी धमकी दी है। अमेरिकी बमबारी में दक्षिणी ईरान के कई पुलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से कई पुल स्ट्रेट के पार तटीय शहर बंदर अब्बास को जोड़ने वाले रास्तों पर हैं।
तेहरान बड़े पैमाने पर हमला फिर से शुरू करने के लिए तैयार
ईरान के सुप्रीम लीडर के एक सीनियर मिलिट्री सलाहकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर US के हमले तेहरान पर तीन दिनों तक जारी रहे तो तेहरान बड़े पैमाने पर हमला फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने कहा कि ईरान अब सिर्फ जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा… और कोई भी राजनीतिक सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी।



