Iran War – पश्चिमी एशिया में फिर से जंग शुरू हो गई है। ईरान और इज़राइल एक-दूसरे पर भारी मिसाइल हमले कर रहे हैं। US प्रेसिडेंट ने कहा है कि दोनों देश हमला न करें। ईरान ने रविवार रात इज़राइल के कई शहरों पर हमला किया। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को फोन करके कहा है कि इज़राइल इस हमले का जवाब न दे। हालांकि, नेतन्याहू ने उनकी बात नहीं मानी और फिर रविवार सुबह इज़राइल ने भी ईरान के चार शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है।
इजरायली हमलों की वजह से ईरान ने अपना मेन एयरस्पेस बंद कर दिया है। तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। यह ईरान का मेन एयरफील्ड है। वहीं, इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा, “कुछ समय पहले, इजरायली एयरफोर्स ने पश्चिमी और सेंट्रल ईरान में ईरानी आतंकवादी शासन के मिलिट्री बेस पर हमला किया था।” इजरायल ने पेंटागन की मदद से ईरान पर हमला किया है।
ईरान ने इज़राइल पर कई मिसाइलें दागीं
रविवार रात को ईरान ने इज़राइल पर कई मिसाइलें दागीं। इज़राइल ने दावा किया है कि देर रात ईरान की तरफ से बड़ी संख्या में मिसाइलें दागी गई हैं। इज़राइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के ऊपर आसमान में कई मिसाइलें देखी गईं। ईरान ने पहले भी लेबनान पर हमले की हालत में इज़राइल पर हमले की चेतावनी दी थी।
रविवार को जब इज़राइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए, तो ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़राइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह हमले रोक सकता है या सीज़फ़ायर डील रोक सकता है। इज़राइल ने भी ईरान के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है।















