उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत में एक और मुलाकात ने हलचल बढ़ा दी है। रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अदीब से करीब 45 मिनट तक बातचीत की।

स्वामी प्रसाद मौर्य की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मौर्य ने मुलाकात की वजह आजम खान के परिवार का हालचाल लेना बताया। उन्होंने कहा कि वह अब्दुल्लाह आजम, अदीब और तंजीन फातिमा का हालचाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के लिए भी जा सकते हैं।

योगी और मोदी सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला

आजम परिवार से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारों के पाप का घड़ा भर चुका है।

मौर्य ने दावा किया कि अब भाजपा की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी और योगी सरकार की विदाई तय है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठाए सवाल

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरह मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव किया जा रहा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि वह अपनी भूमिका के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। मौर्य ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी से मुलाकात पर क्या बोले मौर्य?

राहुल गांधी से हुई मुलाकात के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही कथित तानाशाही और निर्वाचन आयुक्त की भूमिका को लेकर बातचीत हुई थी।

वहीं, डिप्टी सीएम के ई-रिक्शा चलाने वाले बयान पर भी मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले खुद ई-रिक्शा चलाकर समाज के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए और उसके बाद दूसरों को उपदेश देना चाहिए।

2027 में भाजपा की विदाई का दावा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के जाने का समय आ गया है। आजम खान के परिवार से उनकी मुलाकात के बाद यूपी की सियासत में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

🔴Akhilesh Yadav LIVE: 27 में गठबंधन को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान, बोले 'इस बार INDIA गठबंधन...'

शेयर करना
Exit mobile version