उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले का दौरा कर क्षेत्र की जनता को 803 करोड़ रुपये की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर अब कोई पिछड़ा जनपद नहीं रहा है, बल्कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते यहाँ तेजी से चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज प्रदेश में तस्करी नहीं, बल्कि तरक्की हो रही है।

बता दें, पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का गंभीर संकट था। जिलों में गुंडे और भू-माफिया लूट मचाते थे, सपा के गुंडे व्यापारियों को धमकाते थे और जमीनों पर अवैध कब्जे करते थे। स्थिति यह थी कि सूर्यास्त के बाद कोई घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। किसानों, युवाओं और आम जनता को पूछने वाला कोई नहीं था, लेकिन आज आपदा आने के 24 घंटे के भीतर प्रभावितों को आर्थिक मुआवजा दिया जाता है। सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब ‘छांगुर’ जैसे आपराधिक तत्वों को प्रदेश में बिल्कुल पनपने नहीं दिया जाएगा।

राजनीतिक चुटकी लेते हुए सीएम योगी ने सपा के चरित्र पर सवाल उठाए और कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में एक भी दलित को राज्यसभा नहीं भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने चुनाव में दो सीटों में से एक सीट से अपने चाचा रामगोपाल यादव को भेजा और दूसरी सीट किसी ‘धन्ना सेठ’ को बेच दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पारदर्शी व्यवस्था लागू हुई है, जिससे युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरियां मिल रही हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत हुई है।

DM से वार्ता होने तक जारी रहेगा धरना, मेरठ में किसानो का ऐलान!

शेयर करना
Exit mobile version