हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (अवतार 3) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सिनेमाघरों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने के बाद, अब यह विजुअल मास्टरपीस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

24 जून को होगी डिजिटल स्ट्रीमिंग

आमतौर पर फ़िल्में थिएटर रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन ‘अवतार 3’ के मेकर्स ने दर्शकों को लंबा इंतजार कराया है। पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म को अब करीब 6 महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है। मेकर्स की ताजा घोषणा के अनुसार, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 24 जून 2026 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार (जियो हॉटस्टार) पर प्रसारित की जाएगी।

पेंडोरा में दिखेगा ‘ऐश पीपल’ का कहर

फिल्म की कहानी ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी के नायक जेक सुली और नेतिरी के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बार कहानी में पेंडोरा के निवासियों का सामना एक नए और बेहद खूंखार दुश्मन ‘ऐश पीपल’ (राख वाले लोग) के कबीले से होता है। फिल्म के विजुअल्स और इमोशनल बॉन्डिंग को दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब सराहा था।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1.48 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,300 करोड़) का विशाल कारोबार किया। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जादू चला और इसने ₹233 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया।

Virendra Singh से सुनिये मंत्री तो गए अफसर और माफिया का क्या होगा, जनता पिसने के लिए बनी है।

शेयर करना
Exit mobile version