उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 2 दारोगा और 2 सिपाही सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह टीम हरियाणा के नूह में एक अपहरण मामले की दबिश के लिए गई थी।

सड़क हादसे में दारोगा मोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि SI सत्यभान और सर्विलांस के 2 सिपाही भी इस हादसे में शहीद हो गए। सभी मृतक जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात के समय हुआ और मृतक अधिकारियों को उनके परिवारों तक सूचना भेजी जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

"AAP का अगला टारगेट..." राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले Raghav Chadha, Kejriwal पर लगाया आरोप!

शेयर करना
Exit mobile version