लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में समाजवादी पार्टी (सपा) के विभिन्न संगठनों ने मिलकर भारी विरोध दर्ज कराया है। मामला अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस विवादित पोस्ट के विरोध में सपा की लोहिया वाहिनी और छात्र विंग (छात्र सभा) के नेताओं ने एकजुट होकर हजरतगंज कोतवाली पुलिस को एक लिखित तहरीर सौंपी है।
लखनऊ: सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी
➡अदिति यादव पर सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी
➡लोहिया सभा और छात्र विंग ने पुलिस को तहरीर सौंपी
➡विभिन्न सपा संगठनों ने मिलकर विरोध दर्ज कराया
➡पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की
➡24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने की… pic.twitter.com/4D8QZF8kxA— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 10, 2026
24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने का अल्टीमेटम
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव को निशाना बनाकर जानबूझकर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। विभिन्न सपा संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के भड़काऊ और अपमानजनक पोस्ट करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चेताया है कि 24 घंटे के भीतर इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज किया जाए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि तय समय सीमा के अंदर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



