जकार्ता: इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया, जिसके बाद कई आफ्टरशॉक आए। पहले झटके के बाद एक मिनट से ज़्यादा समय तक तेज़ झटके महसूस किए गए। नुकसान या किसी के हताहत होने की तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। भूकंप के साथ ही लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का सेंटर सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू से 46 किलोमीटर (29 मील) पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर (6 मील) थी। इंडोनेशिया कई सीस्मिक फॉल्ट से घिरा हुआ है, और यहां भूकंप और ज्वालामुखी एक्टिविटी आम बात है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पालू से लगभग 46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भौगोलिक रूप से, यह 1.073° दक्षिण अक्षांश और 120.263° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया, जबकि अंदर इसकी गहराई 45 किलोमीटर मापी गई।

लोगों में फैली दहशत

एनसीएस ने बताया कि भूकंप सुबह 08:57 बजे (स्थानीय समय) आया, जिससे इमारतें हिल गईं और लोगों में दहशत फैल गई। लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आये. पलू से आई तस्वीरों में लोगों को खुली जगहों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है.

वीडियो में लोगों को बिल्डिंग से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। लोग डर के मारे कुर्सियां ​​उठाकर अपना बचाव करते दिख रहे हैं। वहीं कई लोगों ने एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़ रखा था। इस भयानक दृश्य ने चिंता में डाल दिया है।

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

शेयर करना
Exit mobile version