देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल के भाजपा से नाता तोड़ दिया था। अब वे शीघ्र कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। पहले उनके कयास निर्दयलीय चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे थे। शुरुआत में उन्होंने स्पष्ट भी नहीं किया था कि वे कांग्रेस जॉइन करेंगे भी या नहीं।
आज होंगे कांग्रेस में शामिल
सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में BJP छोड़ी थी। आज दोपहर 12 बजे AICC की जनरल सेक्रेटरी कुमारी शैलजा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट श्री गणेश गोदियाल और उत्तराखंड के लीडर ऑफ अपोजिशन श्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले जाने-माने लोग।















