तेलुगु फिल्म ‘Ustaad Bhagat Singh’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सुपरस्टार पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन Harish Shankar ने किया है। शनिवार शाम रिलीज हुआ यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया।
करीब 2 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में Pawan Kalyan को Bhagat Singh नाम के एक सख्त और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो अपराधियों के खिलाफ डटकर खड़ा होता है और आम लोगों की रक्षा करता है। ट्रेलर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस और जोरदार डायलॉग देखने को मिलते हैं, जो फैंस को खासा पसंद आ रहे हैं।
एक्शन के साथ रोमांस का तड़का
फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि रोमांस की झलक भी दिखाई गई है। अभिनेत्री Sreeleela और Raashii Khanna फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी और ट्रेलर में उनके साथ Pawan Kalyan के कुछ हल्के-फुल्के रोमांटिक सीन भी दिखाए गए हैं।
दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म में Ashutosh Rana, Nawab Shah, BS Avinash, R Parthiban, Gautami और Chammak Chandra जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
संगीत और तकनीकी टीम
फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Devi Sri Prasad ने दिया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर Thaman S ने तैयार किया है। हाल ही में फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इस फिल्म का है रीमेक
‘Ustaad Bhagat Singh’ दरअसल 2016 की तमिल फिल्म ‘Theri’ का तेलुगु रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनेता Vijay मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन Atlee ने किया था। इस तेलुगु फिल्म पर काम साल 2023 में शुरू हुआ था।
बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
खबरों के मुताबिक ‘Ustaad Bhagat Singh’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल सकती है क्योंकि इसकी रिलीज Ranveer Singh की फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ के साथ होने वाली है।















