प्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश और कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

भानु प्रताप सिंह का अपराधिक रिकॉर्ड

भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से वह पुलिस के लिए चुनौती बनकर रहा था। विभिन्न जनपदों में उसके खिलाफ एक लाख, 50 हजार और 15 हजार रुपये के इनाम भी घोषित थे।

एसटीएफ की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। उसे देर रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा व्यवस्था और जांच

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस और एसटीएफ अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने बताया कि भानु को घायल अवस्था में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

UP STF को मिली बड़ी सफलता, 1.90 लाख का इनामी भानु प्रताप मुठभेड़ में ढेर | Big News

शेयर करना
Exit mobile version