वाराणसी। UGC के नए बिल को लेकर देशभर में सवर्ण जाति के लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट ने UGC के नए बिल पर फिलहाल रोक लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर UGC के नए बिल का OBC,SC -ST जाति को लोगो द्वारा समर्थन में कैंपेन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मंगलवार को एक समर्थन मार्च निकाला गया।

इस मार्च से पहले कैंपेन में छात्र छात्राओं के समर्थन के लिए एक पोस्टर जारी किया गया, इस पोस्टर को क्लास के वाट्सअप ग्रुप में शेयर करना एक दलित छात्र को उस समय भारी पड़ गया जब उस ग्रुप में जुड़े कुछ सवर्ण जाति के छात्रों ने ऐसा करना नागवार गुजरा और उन्होंने पोस्टर शेयर करने वाले छात्र की पिटाई कर दी। छात्रों के इस पिटाई में दलित छात्र लहुलुहान हो गया और उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। वहीं विश्वविद्यालय में इस घटना से हड़कंप मच गया है, वही पीड़ित छात्र के शिकायत के बाद विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।

BHU के राजाराम मोहन राय छात्रावास के छात्र की पिटाई…

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजाराम मोहन राय छात्रावास के छात्र आदर्श कुमार का आरोप है कि मंगलवार को यूजीसी बिल के समर्थन में निकलने वाले मार्च का पोस्टर को शेयर करने पर उनके सीनियर सवर्ण जाति के छात्रों ने पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उनके सीनियर अभय चतुर्वेदी, अंकित सिंह, आशु सिंह, अमित के साथ अज्ञात छात्रों ने पोस्टर क्लास के ग्रुप में शेयर करने पर उनकी पिटाई कर लहुलुहान कर दिया। इसकी शिकायत आदर्श कुमार ने छात्रावास के वार्डन के साथ विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम से किया है। ऐसे में आदर्श कुमार की शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है।

दलित छात्र की पिटाई से सोशल मीडिया पर एक बार फिर UCG बिल लागू करने की उठी मांग…

हाईकोर्ट के रोक के बाद UGC बिल का मामला अभी शांत हुआ ही था, कि BHU में UCG बिल का समर्थन करने पर दलित छात्र की पिटाई का मामले ने एक बार फिर इस बिल पर चर्चा शुरू करवा दिया है। सोशल मीडिया पर OBC और SC -ST जाति के छात्र और लोगों के द्वारा अब UGC बिल को बिना किसी संशोधन लागू करवाए जाने की मांग

USTradeDeal पर बयान देते ही सदन में मचा बवाल, विपक्ष के निशाने पर Piyush Goyal!

शेयर करना
Exit mobile version