Stock Market : घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार शुरू किया। आज BSE सेंसेक्स 277.14 पॉइंट्स (0.36 परसेंट) की मामूली बढ़त के साथ 77,005.51 पर खुला। वहीं, NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 85.80 पॉइंट्स (0.36%) की बढ़त के साथ 24,032.05 पॉइंट्स पर खुला। आपको बता दें कि सोमवार को भी बाजार ने बहुत मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, आखिर में बाजार ने करीब 0.50 परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार खत्म किया।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 23 कंपनियों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया
बता दे कि हफ्ते के दूसरे दिन, आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी सभी 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं, निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
हरे निशान में इंडिगो ,अडानी पोर्ट्स समेत इन शेयरों ने कारोबार शुरू किया
मंगलवार को सेंसेक्स के अन्य शेयरों में अडानी पोर्ट्स 1.17 फीसदी, इंडिगो 0.98 फीसदी, ट्रेंट 0.74 फीसदी, सन फार्मा 0.69 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.50 फीसदी, पावर ग्रिड 0.47 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.41 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.40 फीसदी, एलएंडटी 0.39 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.33 फीसदी, एसबीआई 0.32 फीसदी, भारती एयरटेल 0.31 फीसदी, टीसीएस 0.28 फीसदी, इटरनल 0.27 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.21 फीसदी, टाइटन 0.18 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.11 फीसदी, टाटा स्टील 0.08 फीसदी, आईटीसी 0.05 फीसदी, एशियन पेंट्स के शेयर 0.05 फीसदी और बीईएल के शेयर 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ खुले।
आज इन कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले
वही दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज 0.70 प्रतिशत, NTPC 0.37 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.13 प्रतिशत और HCL टेक के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।















