डेस्क : Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह डिवाइस 1 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के रियर डिजाइन और Amazon माइक्रोसाइट के जरिए इसकी कई प्रमुख खूबियों की जानकारी भी साझा कर दी है।
Redmi 17C 5G का डिजाइन
बता दे कि Redmi 17C 5G का डिजाइन ग्लोबल बाजार में अगस्त में लॉन्च किए गए मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। फोन के पीछे ऊपर बाईं ओर उभरा हुआ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा लेंस वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं और इनके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। वही फोन को ब्लैक, ब्राउन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फ्रंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले
इस Redmi 17C 5G फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और अन्य विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित है। मेमोरी एक्सटेंशन फीचर की मदद से इसमें 8GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा।
6000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग
पावर के लिए Redmi 17C 5G में 6,000mAh बैटरी दी जाएगी। फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कंपनी इसे बड़ी बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन के तौर पर बाजार में उतारने की तैयारी में है।
कैमरा और सिक्योरिटी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। ग्लोबल मॉडल के आधार पर इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, हालांकि भारतीय वेरिएंट के फ्रंट कैमरे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें Wet Touch Technology 2.0 भी मिलेगी।
HyperOS 3 के साथ आएगा फोन
Redmi 17C 5G को कंपनी Xiaomi HyperOS 3 के साथ लॉन्च करेगी। इससे फोन में Xiaomi का नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में Redmi 17C 5G को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए SGD 279 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो भारतीय मुद्रा में करीब 20,900 रुपये बैठती है। हालांकि भारतीय बाजार में फोन की वास्तविक कीमत का ऐलान 1 अक्टूबर को ही होने की उम्मीद है।














