लखनऊ के बीबीडी थाना परिसर में पार्षद ममता रावत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। आरोप है कि विधायक बेदीराम के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जबकि उनका लेखपाल से बातचीत का ऑडियो वायरल हो चुका है, जिसमें उन्होंने पार्षद के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

सूत्रों के मुताबिक, विधायक बेदीराम पर भरवारा इलाके में नाले की जमीन पर अवैध कब्जे का भी आरोप है। जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी, तो कर्मचारियों को गालियां देकर वापस लौटा दिया गया।

अब इस मामले में पार्षद ने मांग की है कि विधायक पर तत्काल FIR दर्ज हो और अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

सपा कार्यालय में विधायकों की एंट्री शुरू, बैठक पर बोले विधायक  Mukesh Verma!

शेयर करना
Exit mobile version