आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में Google ने अपना नया मॉडल Gemini 4 Neon लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी की Gemini 4 सीरीज के मिड-टियर AI मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। यह मॉडल एडवांस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कोडिंग, रिसर्च, डेटा एनालिसिस और साइंटिफिक वर्क जैसे जटिल कामों को तेजी और बेहतर दक्षता के साथ पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। Google का दावा है कि Gemini 4 Neon एडवांस्ड इंटेलिजेंस और कम लागत के बीच बेहतर संतुलन प्रदान करता है।

Gemini 4 फैमिली में Neon को फ्लैगशिप Gemini 4 Carbon और तेज व किफायती Gemini 4 Hydrogen के बीच रखा गया है। जहां Carbon को लंबे और जटिल प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार किया गया है, वहीं Hydrogen रोजमर्रा की कोडिंग और एजेंटिक वर्कफ्लो पर फोकस करता है। Neon इन दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए जटिल कामों के लिए बेहतर क्षमता और तेज प्रोसेसिंग देने का लक्ष्य रखता है।

Gemini 4 Neon के फीचर्स और बेंचमार्क

Google के मुताबिक, Gemini 4 Neon ने Artificial Analysis Intelligence Index में xhigh थिंकिंग लेवल पर 61 का स्कोर हासिल किया है। इस प्रदर्शन के साथ यह इंडेक्स में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, Vals Index में इसने 70.9 प्रतिशत स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मॉडल ने Agent Arena Index में भी मजबूत प्रदर्शन किया है।

कंपनी का कहना है कि Neon कोडिंग, डेटा एनालिसिस और मल्टी-स्टेप टास्क को बेहतर तरीके से पूरा कर सकता है। यह बड़े कोडबेस को समझने, कई फाइलों में बदलाव करने और जटिल समस्याओं पर काम करने में सक्षम है। Google ने इसके लिए कम फैब्रिकेशन रेट यानी गलत जानकारी तैयार करने की दर का भी दावा किया है। कंपनी की इंटरनल टेस्टिंग में इस मॉडल ने अब तक की अपनी सबसे कम फैब्रिकेशन दर दर्ज की है।

इस मॉडल में 1 मिलियन टोकन की Context Window दी गई है। इसका मतलब है कि यह एक ही सेशन में बड़ी मात्रा में जानकारी को संदर्भ के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इसमें चार Thinking Levels भी दिए गए हैं, जिनमें xhigh सबसे उच्च स्तर है। यूजर अपने काम की जरूरत के हिसाब से थिंकिंग लेवल चुन सकते हैं।

Gemini 4 Neon की कीमत कितनी है?

Google ने Gemini 4 Neon की API कीमत 3 डॉलर प्रति मिलियन इनपुट टोकन और 15 डॉलर प्रति मिलियन आउटपुट टोकन रखी है। वहीं, Gemini 4 Carbon के लिए इनपुट की कीमत 4 डॉलर और आउटपुट की कीमत 20 डॉलर प्रति मिलियन टोकन है। दूसरी तरफ, Gemini 4 Hydrogen की कीमत इनपुट के लिए 1.50 डॉलर और आउटपुट के लिए 7.50 डॉलर प्रति मिलियन टोकन है।

Google का दावा है कि डिफॉल्ट High Thinking सेटिंग पर Neon का इस्तेमाल करने से Carbon की तुलना में प्रति टास्क लागत करीब 32 प्रतिशत कम हो सकती है।

कहां और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं Gemini 4 Neon?

Google ने Gemini 4 Neon को कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। डेवलपर्स इसे Google AI Studio में Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Gemini for Business और Google Antigravity पर भी इसकी सुविधा दी जा रही है।

Gemini ऐप में यह मॉडल Google AI Pro और Ultra के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए मॉडल सिलेक्शन ड्रॉपडाउन में उपलब्ध है। वहीं, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करने वाले सत्यापित विशेषज्ञों के लिए Google आने वाले दिनों में Fairwind Program के तहत इसका विशेष साइबर वर्जन भी उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।

कुल मिलाकर Gemini 4 Neon को Google ने ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है, जिन्हें जटिल कामों के लिए एडवांस्ड AI क्षमता के साथ बेहतर स्पीड और लागत का संतुलन चाहिए।

Bisleri पर बड़ा आरोप, पानी की जांच में दो बार फेल हुई कंपनी, FSSAI ने दी केस की मंजूरी

शेयर करना
Exit mobile version