नई दिल्ली : खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए FBI द्वारा चार्जशीट किए जाने के बावजूद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल भारतीय जेल में ही रहेगा। बता दे कि अमेरिका से अपराधियों के लिए एक्सट्रैडिशन की शर्तों के अनुसार भारत में ट्रायल और सज़ा पूरी होने के बाद, उसे निज्जर हत्याकांड में ट्रायल के लिए अमेरिका भेजा जाएगा। मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भी अमेरिका ने यहां सज़ा पूरी करने के बाद भारत को सौंप दिया था।
लॉरेंस बिश्नोई भारतीय जेल में ही रहेगा
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, अमेरिका की ओर से डिप्लोमैटिक लेवल पर लॉरेंस बिश्नोई के एक्सट्रैडिशन के लिए कोई रिक्वेस्ट नहीं आई है। लेकिन अमेरिकी कोर्ट में चार्जशीट को देखते हुए, जल्द ही रिक्वेस्ट आना तय है। लेकिन US के साथ 1997 की एक्सट्रैडिशन ट्रीटी के मुताबिक, ट्रायल और सज़ा पूरी होने के बाद उसे सौंपा जा सकता है और इसमें कोई बदलाव मुमकिन नहीं है।
बिश्नोई लोगों की हत्या और जबरन वसूली के 80 से ज़्यादा केस अलग-अलग कोर्ट में पेंडिंग हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफ़ेसर अंशु जोशी के मुताबिक, एक्सट्रैडिशन में देरी के बावजूद, US के साथ डिप्लोमैटिक रिश्तों को देखते हुए, भारत निज्जर हत्याकांड की जांच में पूरा सहयोग कर सकता है।
जेल में पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है और 24 घंटे उस पर नज़र रखी जा रही
इसके तहत, US इन्वेस्टिगेटर को लॉरेंस बिश्नोई से जेल के अंदर पूछताछ करने की भी इजाज़त मिल सकती है। US ने मुंबई टेरर अटैक के आरोपी हेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा से जेल में पूछताछ करने की इजाज़त दी थी। भारत से NIA की टीम ने अमेरिका जाकर दोनों के बयान दर्ज किए थे। वहीं, सिक्योरिटी एजेंसियों से जुड़े कई सीनियर अधिकारियों ने साबरमती जेल में बंद होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर इंटरनेशनल क्रिमिनल गैंग चलाने, एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने और मर्डर करने के आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह सच है कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के तिहाड़ की जेल में रहते हुए इन एक्टिविटी में शामिल था।
जेल में पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया
लेकिन साबरमती जेल में उसे पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है और 24 घंटे उस पर नज़र रखी जा रही है। निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा में हुई थी और लॉरेंस बिश्नोई 18 अगस्त 2023 से साबरमती जेल में है। जाहिर है, निज्जर की हत्या की साजिश उसके साबरमती जेल जाने से पहले ही रची गई होगी। एक और सीनियर अधिकारी ने कहा कि भारत खुद गैंगस्टर, क्रिमिनल और स्मगलिंग नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
कई देशों में फैला इनका नेटवर्क खुद भारत की सुरक्षा के लिए खतरा
खासकर कई देशों में फैला इनका नेटवर्क खुद भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में भारतीय एजेंसियां इन गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई में FBI समेत दुनिया की दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। खुद FBI ने भी अपनी चार्जशीट में भारतीय एजेंसियों से पूरा सहयोग मिलने का दावा किया है।












