लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता किया। इस बैठक के दौरान राज्य के औद्योगिक विकास, नए निवेशों और जन कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें, बैठक का एक प्रमुख केंद्र बिंदु ‘जीरो पॉवर्टी’ (गरीबी उन्मूलन) अभियान रहा। इसके तहत अब तक 12.50 लाख परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। सीएम ने इस अभियान को और गति देने के लिए एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी पात्र परिवारों को समय पर अंत्योदय कार्ड से जोड़कर सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा सके।

वहीं, इसके साथ ही पर्यटन और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए नाइट सफारी प्रोजेक्ट के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश सीएम द्वारा दिए गए। सुरक्षा के मोर्चे पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों और होटलों में फायर एनओसी (NOC) के नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बिजली फीडर के प्रदर्शन और ओवरलोडिंग की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सांसद-विधायक निधि के उपयोग और डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कार्यों की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में लिए गए इन फैसलों से राज्य में प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

CJP Protest : छात्रों के कब्जे में दिल्ली,प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़,क्या मंत्री का होगा इस्तीफा ?

शेयर करना
Exit mobile version