लखीमपुर खीरी जिले से एक दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां ईसानगर क्षेत्र में ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उचगांव भरेहता रोड पर हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं, जो काम के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए।

Isanagar क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Virendra Singh से सुनिए -मंत्रियों को झुनझुना, बड़े दावो की हो गई फ़ज़ीहत

शेयर करना
Exit mobile version